विज्ञान किसे कहते हैं? जानिए A-Z, आसान भाषा में

हेलो, दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस आर्टिकल में दोस्तों आज हम बात करेंगे विज्ञान किसे कहते हैं (what is Science in hindi) आखिर विज्ञान क्या होता है जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है क्योंकि आज की दुनिया विज्ञान की दुनिया है और आज के समय में सबसे ज्यादा स्टूडेंट साइंस साइड से ही पढ़ना चाहते है तो दोस्तों आज हम विज्ञान के बारे में विस्तृत रूप से जानेंगे जैसे –

विज्ञान किसे कहते हैं? (What is science in hindi)

सुव्यवस्थित सुसंगठित क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। 

विज्ञान शब्द की उत्पति कैसे हुई ? (How to orgin of science  word )

Science शब्द की उत्पत्ति  लैटिन भाषा के Scientia  शब्द से हुआ  है जिसका  अर्थ  होता है know  (जानना ) वि+ज्ञान वि का अर्थ होता  है  विशेष और ज्ञान का  अर्थ होता है knowledge. 

विज्ञान किसे कहते हैं What is science in hindi इसे हम लोग बहुत ही आसान भाषा में जान लिया है अब हम विज्ञान के प्रकार के बारे में जानेगे की विज्ञान कितने प्रकार के होते है

विज्ञान कितने प्रकार के होते है? (Types of science in hindi)

वैसे तो विज्ञान कई प्रकार के होते है लेकिन मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है  

  1. भौतिक विज्ञान (Physics)
  2. रसायन विज्ञान (Chemistry)
  3. जीव विज्ञान (Biology)

भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं? (What is physics in hindi?)

विज्ञान की वह शाखा है। जिसमें किसी वस्तु की ऊर्जा (energy), प्रकृति (nature) और उसके प्राकृतिक घटना (natural phenomena) के बारे में अध्ययन करते है ।

science in hindi, Physics, भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं
भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं

Physics शब्द ग्रीक भाषा  से  लिया गया है जिसका अर्थ =Nature होता है| भौतिक विज्ञान  के पिता Issac Newton को कहा जाता है ।

 Albert Einstein सर आधुनिक युग में भौतिक विज्ञान के Father कहे  जाते है।

2- रसायन विज्ञान किसे कहते है? (what is chemistry in hindi )

रसायन विज्ञान किसे कहते हैं, What-is-science in-Hindi
रसायन विज्ञान किसे कहते हैं

रसायन विज्ञान – विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमे हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है वह रसायन विज्ञान (chemistry) कहलाता है|

Chemistry word  को  मिस्र देश के बहुत पुराने नाम कीमिया से लिया गया है|

 Antione Laurent de Lavoiser रसायन विज्ञान के Father कहे जाते है|

3- जीव विज्ञान किसे कहते हैं? (what is biology in hindi )

What-is-science-in-Hindi, जीव विज्ञान किसे कहते हैं
जीव विज्ञान किसे कहते हैं

जीव विज्ञान- 

विज्ञान  की वह शाखा है जिसमें  जीवो (जंतु और वनस्पतियों) का अध्ययन किया जाता है जीव विज्ञान (Biology) कहलाता है |

बायोलॉजी शब्द का प्रयोग सबसे पहले वैज्ञानिक Lamark और वैज्ञानिक Trivirenus ने 1801 में किया था

Who is the Father of Biology?

Aristotle

जीव विज्ञान के Father बैज्ञानिक Aristotle (अरस्तू) को कहा जाता है।



बायोलॉजी को कितने पार्ट में डिवाइड किया गया है?

जीव विज्ञान (Biology) को दो भागों में डिवाइड किया  गया है 

1.  जंतु विज्ञान (Zoology) 

2.  वनस्पति विज्ञान (Botany)

जंतु विज्ञान किसे कहते हैं (What is Zoology) –

जरूर पढ़ें -  तेल क्या है, सरसों का तेल, नारियल तेल, प्रकार, Oil in Hindi,

जूलॉजी बायोलॉजी की वह ब्रांच या शाखा है जिसमें जंतुओं के बारे में विस्तृतरूप से अध्ययन किया जाता है वह जंतु विज्ञान  (Zoology) कहलाता है  

वनस्पति विज्ञान किसे कहते हैं (What is Botany in Hindi?) 

वनस्पति विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पेड़ पौधों और वनस्पतियों  के बारे में विस्तृतरूप से अध्ययन किया जाता है वह वनस्पति विज्ञान (Botany) कहलाता है

दोस्तों हम लोगो ने देखा कि विज्ञान किसे कहते हैं, और विज्ञान कितने प्रकार के होते है Type of Science इन के बारे में तो अच्छी तरह से जान लिया है अब हम विज्ञान के महत्व के बारे में जानेगे तो चलिए शुरू करते है

NEET के लिए कम्पलीट नोट्स बुक –

NEET Teachers के द्वारा एकदम सरल भाषा में लिखी गई नोट्स बुक 3 in 1, यानि कि एक ही किताब में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की कम्पलीट कोर्स। यदि आपको इसकी जरूरत है तो नीचे दिए गये बुक इमेज पर क्लिक कीजिये और इसके बारे में और भी जानिए।

विज्ञान का क्या महत्व है ?

 आज की दुनिया विज्ञान की दुनिया है विज्ञान बहुत ही तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है आज के लोग विज्ञान पर पूरी तरह निर्भर होते जा रहे है हम लोग चारो तरफ से विज्ञान से घिरे है आज के समय में अगर हमें कोई काम करना होता है तो हम लोग अपना समय और ऊर्जा बचने के विज्ञान से बनी चीजो का ही उपयोग करते है 

अब वो चाहे जो क्षेत्र हो  चाहे शिक्षा, कृषि, नेटवर्क,व्यापार, रिसर्च,चिकित्सा या कॉमर्स कोई भी क्षेत्र हो विज्ञान से बचा नही है यूं कहो की विज्ञान हमारे जीवन में हर तरह से मदद करता है और विज्ञान की मदद से हम लोग अपने जीवन में बहुत विकास कर सकते है विज्ञान की मदद से हर देश अपने को विकसित और मजबूत कर रहा है 

विज्ञानं का अविष्कार इंसानों ने ही किया है पहले के समय में बहुत ज्यादा अज्ञानता और अन्धविश्वाश था लेकिन धीरे धीरे विज्ञानं की वजह से अज्ञानता और अन्धविश्वास समाप्त हो रहा है 

विज्ञान के लाभ और हानि 

विज्ञान के लाभ

सबसे पहले हम विज्ञान के लाभ के बारे में जानेगे ।

विज्ञान ने सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है। जैसे –

संचार के क्षेत्र में 

विज्ञानं के अविष्कारों ने हमारे जीवन को बहुत आराम दायक बनाया है। विज्ञान ने ही मोबाइल , कंप्यूटर और इन्टरनेट की खोज की जिसकी वजह से आज हम लोग हजारो मील दूर बैठे लोगों से बड़ी आसानी से बात चीत करते है यही नही  उन्हें लाइव भी  देख भी सकते है। अगर हमें किसी भी चीज़ खरीदना होता है। तो हम लोग ऑनलाइन आर्डर करके आसानी से घर पर मंगवा लेते है। ये सब विज्ञान  की ही तो देन है 

चिकित्शा के क्षेत्र में 

विज्ञान ने ही दवाइयों को बनाया है। जिसका उपयोग करके आज छोटी से लेकर बड़ी -बड़ी बीमारियों  को ठीक किया जाता है। बिमारिया ही नहीं सर्जरी के द्वारा शरीर के किसी भी अंग में परिवर्तन किया जा सकता है। जैसे – चेहरा , लिंग, आदि इतना ही नहीं ,किसी भी जीव के DNA में परिवर्तन करके उसके गुणों में परिवर्तन किया जा सकता है।  

जरूर पढ़ें -  एड्स क्या है? कारण, लक्षण, खोज, उपचार एवं नियंत्रण

बिल्डिंग के क्षेत्र में 

बिज्ञान ने ही सीमेंट, ईट सरिया आदि बिल्डिंग मैटेरिअल के सामानों को बनाया है। जिसका उपयोग करके एक अच्छा सा मकान बनाकर उसके अन्दर रहते है। ये सब विज्ञान की ही तो देन है ।

कृषि के क्षेत्र में 

विज्ञान ने कृषि में भी बहुत योगदान दिया है। पहले के समय में फसलो की पैदावार बहुत कम होती थी। जिसके कारण खाने के अनाज कम पड़ जाते थे। लेकिन आज विज्ञान के योगदान से फसलो की बीज को अधिक पैदावार , अधिक मजबूत और अधिकांश रोगों से लड़ने के योग्य बनाया गया यानि की उनके जीन में परिवर्तन किया गया। जिसके कारण आज विश्व भर में अनाज के पूर्ती हो पा रही है। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो विश्व की इतनी ज्यादा जनसँख्या  की अनाज की पूर्ती नहीं कर पाते जिसके कारण लोग भूखे मरने लगते तो  कही न कही विज्ञान कृषि में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है। 

शिक्षा के क्षेत्र में 

विज्ञान ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है जैसे की अगर हमें किसी भी प्रश्न का उत्तर चाहिए होता है तो हम लोग इन्टरनेट पर जाकर प्रश्न को सर्च करके आसानी से उसका उत्तर जान लेते है जैसे आज के समय में स्टूडेंट घर बैठकर स्मार्ट फ़ोन, लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन पढ़ाई कर लेते है यही नहीं अगर बड़ा से बड़ा कैलकुलेशन करना हो तो हम लोग विज्ञान के द्वारा अविष्कार किये गये डिवाइसो का उपयोग करके सेकंडो में कैलकुलेट कर लेते है ऐसे बहुत से लाभ है।

यात्रा के क्षेत्र में 

अगर आज समय में हमें कही पर जाना होता है। तो हम लोग साईकिल ,मोटर साईकिल , ट्रेन ,हवाई जहाज इत्यादि वाहनों का उपयोग करते है। ये सब आविष्कार विज्ञान ने ही तो किया है। 

विज्ञान ने ही अन्तरिक्ष यानो को बनाया है। जिस वजह से आज इंसान एक ग्रह से दूसरे पर जा चूका है ।

विज्ञान से हमें ऐसे बहुत सारे लाभ मिलते है। माफ़ी चाहता हूँ दोस्तों  हम सभी चीजो के बारे एक- एक करके नही बता सकते है  बाकि आप लोग समझदार है। कि आप लोगो को कहाँ – कहाँ पर विज्ञान से लाभ हो रहा है यह आप लोग जान सकते है । 

 दोस्तों आप लोगो ने विज्ञान से क्या लाभ है। इसके बारे में तो जान लिया लेकिन दोस्तों विज्ञान से हानि भी होता है। इसके बारे में  हम लोग आगे जानेंगे।  

विज्ञान के हानि

जिस हम लोगो को विज्ञान से लाभ है। उसी तरह विज्ञान से हानि भी बहुत होता है। विज्ञान से क्या हानि है। यह हम लोग आगे स्टेप by स्टेप जानेगे। 

संचार के क्षेत्र में 

विज्ञान ने संचार के क्षेत्र में बहुत सारे अविष्कार किये है। जिनके कारण धरती पर उपस्थित जीव जन्तुओ को नुकसान भी होता है। जैसे कंप्यूटर या मोबाइल से निकलने वाली किरणे हमारी आखों को बहुत नुकसान पहुचाती है। और इन्ही यंत्रो का उपयोग करके इन्सान हैकिंग करके लोगो को नुकसान पहुचता है। और इन्हें चलाने के लिए जो नेटवर्क टावरों को बनाया गया है। उनसे निकलने वाली रेडिएशन पशु पक्षियों और मानव को भी हानि पहुचाता है ।

जरूर पढ़ें -  मानव स्वास्थ्य तथा रोग नोट्स आसान भाषा में

इतना ही नही हर देश अपने आप को शक्तिशाली बनाने के लिए और सुरक्षित करने के लिए बहुत ही खतरनाक – खतरनाक हथियार बना लिया है। जैसे – परमाणु बम और हाइड्रोजन बम ,परमाणु बम कितना विध्वंशकारी हथियार है। ये आप लोग तो जानते ही होंगे कि जब जापान के हिरोशिमा और नागाशाकी पर परमाणु बम गिराया गया था तो कितना ज्यादा हानि हुआ था इतना ही नही इसका असर कई सालो तक रहता है। 

ये तो भौतिकी हथियार है। आज के समय में इन्सान बायो हथियार भी बना चूका है। बायो हथियार का मतलब है कि सूक्ष्म जीवो से हमला करना जैसे- वायरस, बैक्टीरिया या खतरनाक कीड़े मकोड़े आदि।

अब हम लोग चिकित्शा क्षेत्र में जानेगे की विज्ञानं से क्या हानि होता है। 

चिकित्शा के क्षेत्र में 

विज्ञान ने जिस तरह दवाइयों को बनाया उसी तरह बहुत से नशीले पदार्थो को बनाया जैसे – ड्रग्स , हिरोइन अफीम शराब इत्यादि और बहुत सी खरनाक केमिकल भी बनाया है ।

चेतावनी – इन सभी पदार्थो से हमेशा हमें बचना और दूसरो को बचाना चाहिए  क्योंकि ये सभी पदार्थ हमेशा हमें नुकसान पहुचाते है। इनसे हमें कोई लाभ नहीं होता हो तो प्लीज दोस्तों इन पदार्थो का कभी भी सेवन मत करना । 

 बिल्डिंग के क्षेत्र में 

बिल्डिंग बनाने के लिए जिन पदार्थो को बनाया गया है। उन्हें जब कारखानों में बनाया जाता है। तब वहां से बहुत से अपशिष्ट पदार्थ निकलते है। जैसे – धुँआ, कचड़ा  धुँआ हमारे वायुमंडल में  जाकर वायु को ख़राब करता है। और कचड़ा नदियों में जा करके हमारे जल को ख़राब करता है ।

कृषि के क्षेत्र में 

कृषि के क्षेत्र में जब फसलो में कीड़े और रोग लगते है। तो इन्हें ख़त्म करने के लिए जिन कीटनाशक दवाइयों का उपयोग किया जाता है। उनसे हमें और हमारे खेतों को बहुत नुकसान होता है। 

शिक्षा के क्षेत्र में 

इस क्षेत्र में विज्ञान की वजह से कोई नुकसान नहीं है। लेकिन लोग इसका गलत उपयोग करते है। अब  लोग उच्चतम शिक्षा लेकर विज्ञान द्वारा बनाई गई डिवाइसो का गलत उपयोग करते है। जैसे – हैकिंग करके दूसरो का डाटा चुराना या अकाउंट हैक करके पैसे गायब कर देना और ऑनलाइन गलत इनफार्मेशन देना ऐसे बहुत से हानि है।   

यात्रा के क्षेत्र में 

अब जिन वाहनों का उपयोग हम कही आने जाने के लिए करते है। उन वाहनों से जो अपशिष्ट गैसे निकलते है। ये हमारे वायुमंडल को दूषित करते है। जिस वजह से हमें साँस लेने में दिक्कते होती है। और फेफड़े से सम्बंधित बिमारिया भी होती है ।

दोस्तों हम लोगो ने विज्ञान के लाभ और हानि के बारे में जान लिया है। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्चा लगा हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे अगर आपको इससे रिलेटेड कोई जानकारी देनी हो तो कमेन्ट में जरूर बताये ।

हम लोगों ने इसमे क्या क्या जाना

दोस्तों मै आशा करता हूँ की आपको विज्ञान किसे कहते हैं? What is science in Hindi के बारे में दी गयी जानकारी से आपको अच्छी लगी होगी दोस्तों अगर ये जानकारी अच्छी लगी है तो इस आर्टिकल को अपने सोशल ग्रुप में शेयर कीजिये

हम लोगों ने इस लेख में विज्ञान किसे कहते हैं, भौतिकविज्ञान किसे कहते हैं, रसायन विज्ञान किसे कहते हैं और जीव विज्ञान किसे कहते हैं आदि प्रश्नों के बारे में अध्ययन किया और इनके जनक के नाम को जाना तथा इनकी उत्पत्ति किन शब्दों से हुई इसको जाना

Thank you so much 

 

 

error: Content is protected !!