चाँद धरती से कितना दूर है?

By Indra bhan

चाँद धरती से लगभग 384,403 किलोमीटर दूर है यह एक फिक्स दूरी नही है।

चाँद पर सबसे पहले किसने कदम रखा?

सबसे पहले चाँद पर नील आर्मस्ट्रांग ने अपना कदम रखा था और

इन्ही के साथ बज एल्ड्रिन नाम के एक और व्यक्ति थे जो दूसरे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने चाँद पर अपना कदम रखा था।

इन्होने 20 जुलाई 1969 को मिशन APPOLO 11 के तहत चाँद पर उतरे थे।

धरती और चाँद में कौन बड़ा है?

चाँद जो है धरती से छोटा है

और यह चाँद पृथ्वी का चारो से चक्कर लगाता है इसलिए चाँद को पृथ्वी का उपग्रह कहते है।

यह चाँद प्राकृतिक उपग्रह है प्राकृतिक उपग्रह का मतलब इसे इंसानों ने नही बनाया है इसे प्रकृति ने बनाया है

अब हम बात करते है कि कैसे चाँद धरती से छोटा है

देखिये धरती की त्रिज्या 6371 किलोमीटर है और चाँद की त्रिज्या 1737.4 किलोमीटर है

यानि कि चाँद पृथ्वी का एक चौथाई (¼) भाग है अर्थात पृथ्वी से छोटा है।

चाँद की उत्पत्ति कैसे हुई? जानने के लिए Learn more पर क्लिक कीजिये