कोशिका कंकाल किसे कहते हैं?

कोशिका कंकाल किसे कहते हैं?

Image credit Unsplash.com:

By Indra Bhan

ऐसी संरचना जो कोशिका को सुरक्षा प्रदान करें और उसकी आकृति को बनाये रखे, कोशिका कंकाल कहलाती है।

कोशिका कंकाल में प्रोटीन के तंतुक होते है और ये आवरणहीन होते हैं साथ ही साथ यह कोशिका को गति में भी सहायता करते है। 

कोशिका के कंकाल तंत्र को साइटोस्केलेटन कहा जाता है। यह सभी यूकेरियोटिक और विभिन्न प्रकार की प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में पाया जाता है।

यह कोशिका द्रव्य में फैले विभिन्न प्रकार के तंतुओं की एक जटिल तंत्र के रूप में होता है।

ये तन्तु रेशेदार प्रोटीन से बनते हैं। कोशिका कंकाल कोशिका को संरचनात्मक सहायता प्रदान करता है और गति करने में मदद करता है।

कोशिका कंकाल के घटक (Components of Cytoskeleton) - 

कोशिका कंकाल तीन प्रकार के तंतुओ से मिलकर बने होते हैं। 

1. सूक्ष्मनलिकाएं (Microtubules)  2. सूक्ष्म तंतु (Microfilaments) 3. मध्यवर्ती तंतु (Intermediate Filaments)