परमाणु किसी तत्व का वह छोटा से छोटा कण होता है जो कि मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है।

जैसे- सोना, चाँदी, प्लेटिनम आदि परमाणु रासायनिक अभिक्रियाओ में भाग लेता है।

लेकिन रासायनिक अभिक्रियाओ में विभाजित नही होता है। यह तत्व का सूक्ष्मतम कण होता है जैसे – Cl, H, N इत्यादि।

परमाणु की खोज बैज्ञानिक जॉन डाल्टन ने की थी। इन्होने ही सर्वप्रथम परमाणु के बारे में बताया था।

किसी तत्व के नाभिक में उपस्थित कुल प्रोट्रानो की संख्या को परमाणु क्रमांक कहा जाता है। या कुल इलेक्ट्रानो की संख्या को परमाणु क्रमांक कहा जाता है।

क्योकि किसी तत्व के नाभिक में उपस्थित कुल प्रोट्रानो की संख्या कुल इलेक्ट्रानो की संख्या के बराबर होता है।

परमाणु के वे कण, जो मुख्य रूप से परमाणु की संरचना के अवयव है या आपस में मिलकर परमाणु बनाते है। परमाणु के मौलिक कण कहलाते है।

परमाणु के मौलिक कणों के नाम  1. इलेक्ट्रान 2. प्रोटान 3. न्यूट्रॉन

इलेक्ट्रान परमाणु नाभिक से बाहर कक्षों में पाए जाते है। यह प्रत्येक परमाणु का इकाई ऋणावेशित कण है।