जीव द्रव्य किसे कहते हैं?

जीव द्रव्य किसे कहते हैं?

Image credit Unsplash.com:

By Indra Bhan

कोशिका झिल्ली, कोशिका द्रव्य और केंद्रक मिलकर जीव द्रव्य बनाते हैं। या जीव द्रव्य कोशिका झिल्ली कोशिका  द्रव्य और केंद्रक से मिलकर बना है।

कोशिका के अंदर कोशिका भित्ति मिला उसके अंदर कोशिका झिल्ली  मिली और उसके अंदर एक तरल पदार्थ मिला जिसे कोशिका द्रव्य कहा जाता है,

और कोशिका द्रव्य के अंदर  केंद्रक मिला और  केंद्रक के अंदर गुणसूत्र मिला  गुणसूत्र किससे बने हैं DNA से, 

कोशिका द्रव्य के अंदर केंद्रक के अलावा और भी  कोशिकांग मिलते हैं जिनके नाम - एंडोप्लास्मिक रेटिकुलम, माइटोकांड्रिया, लवक, Golgi complex, microbodies, lysosomes, contractile vacuole है।

ये सभी यूकैरियोटिक कोशिका में पाए जाते हैं जबकि प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में झिल्ली युक्त कोशिकांग नहीं पाए जाते हैं। 

कोशिका के अंदर एक और  कोशिकांग पाया जाता है जिसका नाम राइबोसोम हैं लेकिन यह कोशिकांग प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक दोनों कोशिकाओं के अंदर पाया जाता है राइबोसोम में  झिल्ली नहीं पाई जाती है।

राइबोसोम सिर्फ कोशिका द्रव्य में ही नहीं मिलती है यह माइटोकांड्रिया, रफ एंडोप्लास्मिक रेटिकुलम और क्लोरोप्लास्ट में भी पाया जाता है। 

जंतु कोशिका में एक झिल्लीहीन कोशिकांग मिलता है जिसका नाम तारक केंद्रक है 2 तारक केंद्रक आपस में मिलकर तारककाय (centrosome) बनाते हैं और यह कोशिका विभाजन में सहायता करते हैं।