जीवन क्या है? What is Life?

जीवन क्या है? What is Life?

Image credit Unsplash.com:

By Indra Bhan

दोस्तों अगर आपसे कोई पूछता है कि जीवन क्या है तो आपको यह बताना है कि

जीवन जैव रासायनिक अभिक्रियाओ से मिलकर बना होता है और यह अभिक्रियाएं कोशिका की जीव द्रव्य में होती हैं।

जैव रासायनिक अभिक्रियाएं क्या होती हैं?

जैव रासायनिक अभिक्रियाओ को  उपापचय (metabolism) या उपापचय अभिक्रिया (Metabolic reactions) कहा जाता है। उपापचय दो प्रकार की होती हैं।

1. उपचय (Anabolism) 2. अपचय (Catabolism)

वह जैव रासायनिक अभिक्रियाएं जिसमें कुछ निर्माण होता है उसे उपचय कहते हैं। इसे निर्माणकारी अभिक्रिया भी कहते हैं। 

उपचय किसे कहते है?

जैसे - पौधे प्रकाश संश्लेषण करके अपना भोजन बनाते हैं इस प्रक्रिया में पौधे जल और कार्बन डाइऑक्साइड के साथ प्रकाश की उपस्थिति में अभिक्रिया करके ग्लूकोज का निर्माण करते हैं