पादप प्रजनन, Plant breeding in Hindi, प्रकार

नमस्कार दोस्तों, क्या आप पादप प्रजनन क्या है? (What is Plant breeding in hindi?) इसके बारे में जानना चाहते है। अगर आपका जवाब हाँ है तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। तो चलिए शुरू करते है।

What is plant breeding meaning in Hindi?

Plant breeding का हिंदी में अर्थ पादप अभिजनन या पादप प्रजनन होता है।

पादप प्रजनन क्या है? What is Plant breeding in hindi?

पादप प्रजनन में पौधों की आनुवंशिक संरचना (Genetic Structure) में सुधार करके उन्हें ज्यादा उत्पादन, अच्छी किस्म, रोग प्रतिरोधक बनाया जाता है और नए किस्मो का विकास किया जाता है इसे ही पादप प्रजनन (Plant breeding in hindi) कहते है।

चलिए हम इसे और गहराई से समझते है जो Plant breeder होते है। वो फसल के किस आनुवंशिक पदार्थ में परिवर्तन करते है। इसे भी जानना जरूरी है।

Plant breeding definition in hindi?

मानव के हित में फसली पौधों के जीनिक संरचना की सुधार के लिए जिस कला, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विधि का उपयोग किया जाता है, उसे पादप प्रजनन (Plant breeding in hindi) कहते है।

plant breeding in Hindi
Plant breeding in hindi

दूसरे शब्दों में –

जरूर पढ़ें -  उत्परिवर्तन क्या है? जानिए A-Z, आसान भाषा में, Mutation in Hindi

फसलो के जीन प्रारूपो (Genotypes) में इंसानों के लिए उपयोगी बदलाव करने की क्रिया को पादप प्रजनन (Plant breeding in hindi) कहते है। इसमें हम उन सिद्धांतो और विधियों का अध्ययन करते है। जिनके द्वारा फसलो में बदलाव किये जाते है।

पादप प्रजनन आनुवंशिकी और साइटोजेनेटिक्स के सिद्धांतों पर आधारित विज्ञान है। इसका उद्देश्य फसल पौधों की आनुवंशिक संरचना में सुधार करना है।

पादप प्रजनन के लिए सम्पूर्ण फसल को दो भागो में बाँट देते है। पहला स्वयं परागित होने वाली तथा दूसरी परपरागण करने वाली फसलें, इन दो प्रकारों में पादप प्रजनन की कई विधियां है। यहाँ पर कुछ अत्यंत उपयोगी विधियों के बारे में बताया जा रहा है।

पादप प्रजनन के लिए इस मेथड में एक पौधे या पादप के किसी किस्म को ऐसे पर्यावरण में उगाया जाता है। जिससे उनका कभी भी सम्बन्ध न रहा हो। इंडिया में इस विधि द्वारा सैकड़ो पादप प्रजातियां विकसित की गयी है। NBPGR जो भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में स्थापित है। प्लांट इंट्रोडक्शन मेथड द्वारा नयी किस्मो का विकास व संरक्षण का कार्य कर रहा है।

यह मेथड विलुप्त हो रहे पौधों और उनकी प्रजातियों के संरक्षण में सहायक है।

वास्तव में पादप परिचय या पादप पुनःस्थापन वह क्रिया है जिसमे किसी फसल की विधि को जीन प्रारूपो (Gynotypes) की उस स्थान से जहाँ वह प्रकृति में उगते है। एक ऐसे नए स्थान पर लाया जाता है। जहाँ भविष्य में इनका प्रयोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में कृषि के लिए किया जाता है। पुनःस्थापन चार प्रकार का होता है।

जरूर पढ़ें -  उपकला ऊतक Epithelial Tissue in Hindi, प्रकार, कार्य, लक्षण,
विदेशी संग्रह (Exotic Collection – EC) –

जब पौधे को विदेश से ला करके यहाँ की परिस्थितियों में उगाया जाता है तो इसे विदेशी संग्रह कहते है।

देशज संग्रह (Indigenous Collection) –

जब पौधे को एक ही देश के किसी दूसरे भाग में जहाँ वे नहीं उगाये जा रहे थे, वहां पुनःस्थापना किया जाता है। तो इसे देशज संग्रह कहा जाता है।

प्राथमिक पुनःस्थापना (Primary Introduction) –

जब पुनःस्थापित पौधों का चयन अथवा संकरण के लिए प्रयोग किया जाता है।

द्वितीय पुनःस्थापना (Secondary Introduction) –

जब पुरःस्थापित पौधों का चयन अथवा संकर के लिए प्रयोग किया जाता है।

ट्रांसजेनिक प्रजनन क्या है? What is Transgenic Breeding in Hindi?

बायोटेक्नोलॉजी की जेनेटिक इंजीनियरिंग के द्वारा आर्थिक महत्त्व वाले पौधों के लक्षणों में वांछनीय सुधार के मेथड को ट्रांसजेनिक प्रजनन कहते है।

मॉलिक्यूलर प्रजनन किसे कहते है? What is Molecular plant Breeding in hindi?

DNA मार्कर के द्वारा आर्थिक महत्त्व के पौधों के विभिन्न लक्षणों में सुधर की तकनीक को मॉलिक्यूलर प्रजनन कहते है। इसके लिए लिंकड मॉलिक्यूलर DNA का उपयोग किया जाता है। यह RELP, AFLP, RAPD, CADS, SSR आदि मॉलिक्यूलर टेकनिक का उपयोग करके अच्छे गुणों वाले पौधों का चयन करती है।

देख – रेख प्रजनन किसे कहते है? What is maintenance plant breeding in hindi?

बीज उत्पादन टेक्निक को ही देख – रेख पादप प्रजनन कहते है। इस तकनीक के द्वारा पादप प्रजनन द्वारा रिलीज़ प्रमेदों के जैविक एवं भौतिक शुद्धता को परखा जाता है। यह विधि प्रमेदो की शारीरिक शुद्धता एवं नोटिफिकेशन और निकली वेरायटी से सम्बंधित होती है।     

जरूर पढ़ें -  जीवाश्म क्या है? जानिए A-Z, एकदम आसान भाषा में

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न इसे जरूर पढ़े-

पौधों में Sex की खोज किसने की? Who is discovered sex in plants?

सन 1694 में जर्मन रिसर्चर Camerarius ने पौधों में sex की खोज की थी।

B.P. Paul कौन थे?

B.P. Paul एक मशहूर गेंहूँ अभिजनक (Breeder) थे। इन्होने गेंहूँ की कई प्रजातियों को डेवेलोप किया है। ये ICAR के प्रथम निर्देशक थे।

T.S. Venkatraman कौन थे?

T.S. Venkatraman एक मशहूर इंडियन गन्ना (Sugarcane) अभिजनक थे। इन्होने गन्ने की ज्यादा उत्पादन देने वाली कई प्रजातियों का विकास किया।

पुष्करनाथ कौन थे?

पुष्करनाथ एक मशहूर आलू अभिजनक थे इन्होने आलू की कई प्रजातियों का विकास किया है। शिमला में स्थापित सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट के निर्देशक रह चुके है।

के. रमैय्या कौन थे?

के. रमैय्या एक मशहूर धान ब्रीडर थे। उन्होंने Central Rice Research Institute कटक के निर्देशक रहते हुए धान की अनेक प्रजातियों का विकास किया।

दोस्तों आशा करता हूँ कि इस आर्टिकल Plant breeding in hindi में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिये जिससे उन्हें भी इसका लाभ मिल सके।

धन्यवाद 

NEET या दूसरे बोर्ड Exams के लिए कम्पलीट नोट्स बुक –

NEET Teachers के द्वारा एकदम सरल भाषा में लिखी गई नोट्स बुक 3 in 1, यानि कि एक ही किताब में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की कम्पलीट कोर्स। यदि आपको इसकी जरूरत है तो नीचे दिए गये बुक इमेज पर क्लिक कीजिये और इसके बारे में और भी जानिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!