चाँद धरती से कितना दूर है | जन्म, पानी की खोज, दाग, वजन, पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और जबरदस्त आर्टिकल में, दोस्तों आज हम चाँद से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में अध्ययन करेगे।

जैसे – चाँद धरती से कितना दूर है, चाँद पर सबसे पहले किसने कदम रखा, धरती और चाँद में कौन बड़ा है, चाँद की उत्पत्ति कैसे हुई, चाँद पर जाने में कितना समय लगता है, चाँद पर कौन – कौन गये है, चाँद का तापमान कितना होता है इत्यादि ऐसे बहुत सी जानकारियां है जिनके बारे में हम जानेगे तो चलिए शुरू करते है।   

Table of Contents

चाँद धरती से कितना दूर है? Chand dharti se kitna door hai?

धरती पर जितने भी लोग है उनके मन में यह सवाल कभी न कभी जरूर उठा होगा कि आखिर यह चाँद धरती से कितना दूर है और ज्यादातर लोग यह सोचते है कि चाँद धरती से ज्यादा दूर नही होगा लेकिन ऐसा नही है चाँद धरती से काफी दूर है चाँद धरती से लगभग 384,403 किलोमीटर दूर है यह एक फिक्स दूरी नही है।

जरूर पढ़ें -  यूपी में कितने जिले हैं? नही जानते तो जानिए सभी के नाम,

चाँद पर सबसे पहले किसने कदम रखा?

लगभग सभी लोग जानते है कि चाँद पर इन्सान पहुँच चुके है लेकिन बहुत से लोग यह नही जानते है कि चाँद पर सबसे पहले किस इन्सान ने अपना कदम रखा था तो सबसे पहले चाँद पर नील आर्मस्ट्रांग ने अपना कदम रखा था और इन्ही के साथ बज एल्ड्रिन नाम के एक और व्यक्ति थे जो दूसरे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने चाँद पर अपना कदम रखा था।इन्होने 20 जुलाई 1969 को मिशन APPOLO 11 के तहत चाँद पर उतरे थे। अभी तक चाँद पर कुल 12 लोग जा चुके है और ये सभी अमेरिकी है।

धरती और चाँद में कौन बड़ा है?

चाँद जो है धरती से छोटा है और यह चाँद पृथ्वी का चारो से चक्कर लगाता है इसलिए चाँद को पृथ्वी का उपग्रह कहते है। यह चाँद प्राकृतिक उपग्रह है प्राकृतिक उपग्रह का मतलब इसे इंसानों ने नही बनाया है इसे प्रकृति ने बनाया है अब हम बात करते है कि कैसे चाँद धरती से छोटा है देखिये धरती की त्रिज्या 6371 किलोमीटर है और चाँद की त्रिज्या 1737.4 किलोमीटर है यानि कि चाँद पृथ्वी का एक चौथाई (¼) भाग है अर्थात पृथ्वी से छोटा है।    

चाँद धरती से कितना दूर है
चाँद धरती से कितना दूर है

अगर हम पृथ्वी की द्रव्यमान की बात करे तो इसका द्रव्यमान 5.972*10^24 kg है और चाँद का द्रव्यमान 7.35*10^22 kg है या चाँद द्रव्यमान में पृथ्वी से 1/81 भाग है या यूं कहे पृथ्वी भार चाँद से 81 गुना ज्यादा है

इन्हें भी जरूर पढ़े –

वर्गिकी, वर्गीकरण, नामकरण किसे कहते है? पूरी जानकारी एकदम सरल भाषा में।

कशेरुकी और अकशेरुकी में क्या अंतर है? पूरी जानकारी ।

कोशिका किसे कहते है | खोज, प्रकार, संरचना, कार्य पूरी जानकारी।

जीवाश्म किसे कहते है | परिभाषा, प्रकार, कम्पलीट इनफार्मेशन जरूर पढ़े।

लैंगिक प्रजनन क्या होता है, पूरी जानकारी

चाँद की उत्पत्ति कैसे हुई? Chand ka janm kaise hua?

देखिये चाँद की उत्पत्ति या जन्म कैसे हुआ यह बात अभी भी क्लियर नहीं है मतलब इसमें अभी भी मतभेद है लेकिन कुछ खगोलीय वैज्ञानिको ने पहले बताया था कि चन्द्रमा की उत्पत्ति खगोलीय टकराव से हुआ है और यह सिधांत लगभग 1980 में स्वीकार भी कर लिया गया क्योकि इस समय कुछ और खगोलीय वैज्ञानिको अध्ययन के करने के बाद बताया कि आज से लगभग 4.53 अरब वर्ष पहले पृथ्वी और थिया ग्रह में टक्कर हुई थी जिसके जिसके मलवे से चाँद की उत्पत्ति हुई क्योकि इन दोनों ग्रह में पाए जाने वाले पदार्थ चन्द्रमा में मिले है। यानि कि चाँद का जन्म खगोलीय टक्कर से हुई है। 

जरूर पढ़ें -  यूपी में कितने जिले हैं? नही जानते तो जानिए सभी के नाम,

चाँद पर जाने में कितना समय लगता है? Chand par jaane me kitna samay lagta hai?

देखिये चाँद पर जाने में समय एक महीना भी लग सकता है कुछ दिन भी लग सकते है और कुछ घंटे भी लग सकते है क्यों लग सकते है क्योकि यह बात अन्तरिक्ष यान के स्पीड पर निर्भर करता है सिंपल सी बात है अन्तरिक्ष यान की स्पीड जितना अधिक होगा उतना कम समय लगेगा और स्पीड जितना कम होगा उतना अधिक समय लगेगा।

कुछ अन्तरिक्ष यान है जो 3 दिन में चाँद पर पहुच जाते है और कुछ है 5 दिन या महीनो लगा देते है लेकिन नासा ने एक ऐसा अन्तरिक्ष यान बनाया है जो पृथ्वी से चाँद पर पहुचने में सिर्फ 8 घंटे 35 मिनट लगे थे और उस इस अन्तरिक्ष यान का नाम न्यू होराइजन है। यह अब तक का चाँद पर पहुँचने में सबसे कम समय लगा है।  

चाँद पर कौन – कौन गये है? Chand par kaun – kaun gaye hai?

चाँद पर अभी तक कुल 12 लोग गए है और वो सभी लोग अमेरिकी है इन सभी के नाम नीचे दिए गए है 

Sr. No.व्यक्ति के नाम अन्तरिक्ष यान का नाम मिशन वर्ष 
1नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong)APOLLO 1120 July 1969
2बज़ एल्ड्रिन (Buzz aldrin)APOLLO 1120 July 1969
3पीट कॉनराड (Pete Conrad)APOLLO 121969
4एलन बीन (Alan bean)APOLLO 121969
5एलन शेपर्ड (Alan shepard)APOLLO 14February 1971
6एडगर मिशेल (Edgar Mitchell)APOLLO 14February 1971
7डेविड स्कॉट (David scott)APOLLO 15August 1971
8जेम्स इरविन (James irwin)APOLLO 15August 1971
9जॉन यंग (John young)APOLLO 161972
10चार्ल्स ड्यूक (Charles duke)APOLLO 161972
11जैक श्मिट (Jack schmidt)APOLLO 17December 1972
12जीन सर्नन (Gene cernan)APOLLO 17December 1972

चाँद का तापमान कितना होता है? Chand ka taapman kitna hota hai?

दोस्तों अगर हम चाँद के तापमान की बात करे तो इसका तापमान दिन के समय में अधिकतम 127 डिग्री सेल्सियस के आस – पास होता है और रात के समय में 0 डिग्री सेल्सियस से लेकर -183 डिग्री सेल्सियस के आस – पास होता है लेकिन कुछ गहरे गड्ढो का तापमान -240 डिग्री सेल्सियस के आस – पास होता है

चाँद में दाग क्यों है? Chand par daag kyon hai?

पृथ्वी से चाँद को देखने पर ऐसा लगता है कि चाँद में बड़े – बड़े दाग या धब्बे है लेकिन ऐसा नही है चाँद में जो दाग दिखाई देते है। वास्तव में वो दाग नही है ये जो दाग के रूप में दिखाई देते है। ये चाँद पर बहुत बड़े – बड़े गड्ढे और पर्वत होते है जो पृथ्वी से देखने पर दाग के रूप में दिखाई देते है।

जरूर पढ़ें -  यूपी में कितने जिले हैं? नही जानते तो जानिए सभी के नाम,

चाँद को पृथ्वी का पूरा एक चक्कर लगाने में कितना समय लगता है?

चाँद को पृथ्वी का पूरा एक चक्कर लगाने में 27.3 दिन का समय लगता है।

चाँद का परिक्रमण गति कितना है?

चाँद 1.022 किलोमीटर/सेकंड की चाल से परिक्रमा करता है।

चंद्रमा से पृथ्वी कैसी दिखती है? Chand se prithvi kaisi dikhti hai?

दोस्तों पृथ्वी को चाँद पर से देखने पर फुटबाल की तरह गोल और नीले रंग की दिखाई देती है। नीले रंग की इसलिए दिखाई देती है क्योकि हमारी पृथ्वी पर 70% भाग पर जल पाया जाता है इसलिए यह नीले रंग की दिखाई देती है। 

चाँद का आकार कैसा है? Chand ka aakaar kaisa hai?

दोस्तों चन्द्रमा का आकार गोल है और इस चाँद के पास अपना प्रकाश नही होता है। यह सूर्य के प्रकाश से चमकता है। यानि कि सूर्य का प्रकाश चाँद के जितने भाग पर पड़ता है उतना ही चमकता हुआ हमें दिखाई देता है।

पृथ्वी से चन्द्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है?

पृथ्वी से चन्द्रमा का 59% भाग ही दिखाई देता है क्योकि चन्द्रमा के इतने प्रतिशत भाग पर ही सूर्य का प्रकाश पड़ता है। 

चाँद का नक्शा सबसे पहले किसने बनाया था?

चाँद का नक्शा सबसे पहले खगोलीय वैज्ञानिक थॉमस हैरियट ने बनाया था।

चाँद अपने आकार के हिसाब से सौर मंडल के उपग्रहों में से किस स्थान पर है?

पांचवे स्थान पर है। 

चन्द्रमा पर सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है नाम बताइए?

चन्द्रमा पर सबसे ऊँचा पर्वत माउंट लिबिनिट्ज़ है जिसकी ऊंचाई 35000 फीट है या 10668 मीटर ऊँचा है। 

क्या चाँद पर पानी उपस्थित है?

हाँ, चाँद पर पानी पाया गया है लेकिन यह पानी बर्फ के रूप में चाँद के उस भाग में है जिस भाग पर सूर्य का प्रकाश नही पहुचता है यानि को जो भाग छाया में है और इस पानी की खोज भारत ने किया है। 

चन्द्र ग्रहण किसे कहते है? Chandra grahan kise kahte hai?

जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी चन्द्रमा पर नही पड़ने देता है और चन्द्रमा के जितनी भाग पर प्रकाश नही पड़ता है उतना भाग दिखाई नही देता है इसी तरह जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाते है तो चाँद के किसी भी भाग पर प्रकाश नही पड़ पाता है और चाँद दिखाई नही देता है इस घटना को चन्द्र ग्रहण कहते है।  

पृथ्वी से चाँद और सूर्य को देखने पर दोनों एक ही आकार के क्यों दिखाई देते है?

सूर्य चन्द्रमा के अपेक्षा पृथ्वी से कई सौ गुना दूर और पृथ्वी से लगभग 110 गुना बड़ा है और चन्द्रमा सूर्य के अपेक्षा काफी नजदीक है इसी कारण पृथ्वी से देखने पर सूर्य और चन्द्रमा आकार में समान दिखाई देते है। 

चाँद पर दिन और रात कितने बड़े – बड़े होते है? 

चाँद का एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है और एक रात भी पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होती है।  

चन्द्रमा का वजन कितना है?

चन्द्रमा का भार या वजन लगभग 81 अरब टन है। 

चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति कितना है?

चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के 1/6 होता है यदि पृथ्वी पर किसी वस्तु का भार 90 किलोग्राम है तो चन्द्रमा पर उस वस्तु का भार 1/6 वाँ भाग होगा यानि कि 90/6 =15 किलोग्राम होगा। ऐसा वस्तु पर कम गुरुत्वाकर्षण बल लगने के कारण होता है। या चाँद का गुरुत्वाकर्षण बल 1.62 m/s2 होता है और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल 9.807 m/s2 होता है।

दोस्तों आशा करता हूँ कि आपको चाँद धरती से कितना दूर है, के बारे में और चाँद से सम्बंधित दी गई जानकारी पसंद आयी होगी अगर पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिये।

धन्यवाद

NEET या दूसरे बोर्ड Exams के लिए कम्पलीट नोट्स बुक –

NEET Teachers के द्वारा एकदम सरल भाषा में लिखी गई नोट्स बुक 3 in 1, यानि कि एक ही किताब में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की कम्पलीट कोर्स। यदि आपको इसकी जरूरत है तो नीचे दिए गये बुक इमेज पर क्लिक कीजिये और इसके बारे में और भी जानिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!